छपरा, अगस्त 1 -- Chapra News: एकमा। शराबबंदी अभियान के तहत एकमा थाना पुलिस ने शनिवार को पुरानी बाजार निवासी सुनील प्रसाद को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। चिकित्सीय जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में छपरा मंडल कारागार भेज दिया गया। थाना पुलिस ने बताया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। 36 वर्षों की सेवा के बाद चौकीदार गौतम मांझी को सम्मानपूर्वक विदाई दाउदपुर (मांझी)। मांझी थाना परिसर में शनिवार को सेवानिवृत्त चौकीदार गौतम मांझी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। करीब 36 वर्षों तक पुलिस विभाग में सेवाएं देने वाले गौतम मांझी को थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। ...