छपरा, सितम्बर 6 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। सारण पुलिस ने अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर जिलेभर में चलाए गए अभियान में शराब कारोबारियों समेत कुल 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें शराब कारोबार के दो, शराब सेवन के तीन, हत्या के प्रयास का एक, वारंट के तीन, झपटमारी के दो, चोरी के छह, लूट के दो तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दो अभियुक्त शामिल हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने 123 लीटर देसी शराब बरामद की। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल, एक टोटो, एक स्कूटी, एक पिकअप, सात मोबाइल फोन, एक महिंद्रा मोटर, एक प्लास्टिक बाल्टी, लोहे की छड़, पांच किलोग्राम का बटखारा, लोहे का दाब और चार इंच के प्लास्टिक पाइप के दो बंडल भी जब्त किए गए। पुलिस कार...