Chapra News: शराब कांड के दो फरार आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
छपरा, जुलाई 29 -- Chapra News: दाउदपुर (मांझी)। मांझी थाना पुलिस ने शराब से जुड़े एक पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपितों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के फतेपुर गांव में छापेमारी के दौरान सतेंद्र यादव और सभा साह को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तारी की जानकारी थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध पूर्व से शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज था और वे लगातार फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में छपरा मंडल कारा भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि शराब कारोबार और इससे जुड़े आरोपितों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अवैध शराब की जब्ती 1300 लीटर स्प्रिट लदी बोलेरो पिकअप जब्त, तस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.