छपरा, जुलाई 15 -- Chapra News: फोटो:14 अपनी मांगों को लेकर बुधवार को निगम के गेट पर प्रर्दशन करते नगर निगम के दैनिक कर्मी छपरा, एक संवाददाता। बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन नगर निगम इकाई के दैनिक कर्मियों ने पूर्व में पारित 10 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि के निर्णय को लागू करने तथा लंबित एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांग को लेकर बुधवार को निगम के गेट पर प्रर्दशन किया।

प्रदर्शन की चेतावनी बिहार लोकल बाडीज फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर पुनः आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद लोगों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन नगर आयुक्त को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर निगम के दैनिक कर्मी पिछले 10 से 15 वर्षों से विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। लेकिन महंगाई के बीच उनकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

वेतन वृद्धि का प्र...