छपरा, जुलाई 11 -- Chapra News: मढ़ौरा। एक संवाददाता वेतन में कथित कटौती बंद करने और पूरा भुगतान सुनिश्चित करने की मांग को लेकर मढ़ौरा नगर पंचायत के सफाई कर्मी शनिवार को हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के कारण शनिवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा जमा रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हड़ताल की पृष्ठभूमि सफाई कर्मियों का कहना है कि एक माह पहले भी इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने काम बंद किया था। उस समय नगर के अधिकारियों व जिम्मेदार लोगों ने भविष्य में वेतन कटौती नहीं होने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद सभी कर्मी काम पर लौट आए थे। लेकिन इस बार भी सफाई एजेंसी द्वारा कथित रूप से भुगतान में कटौती किए जाने से कर्मियों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने दोबारा हड़ताल शुरू कर दी।

सफाई कर्मियों की नाराज...