Chapra News: वृद्ध मजदूर की बाइक की टक्कर से मौत
छपरा, सितम्बर 1 -- Chapra News: बनियापुर, एक प्रतिनिधि। थानाक्षेत्र के भिट्टी शहाबुद्दीन करात कल के सामने सड़क पार कर रहे वृद्ध मजदूर तेजगति से आ रहे बाइक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के खबसा गांव निवासी 70 वर्षीय राजेंद्र राय के रूप में की गई। बताया जाता है कि वृद्ध भिट्टी शहाबुद्दीन गांव स्थित करात कल पर मजदूरी करते थे। संध्या पहर वह मजदूरी कर वापस घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे, उसी बीच तेज गति से जा रही बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक मौके पर ही बाइक छोड़ फरार हो गया है। स्थानीय लोगों ने बाइक को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया है। घटना के बाद जहां घर परिवार में चीख पुकार मच गई। वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.