छपरा, जुलाई 1 -- Chapra News: तरैया। थाना क्षेत्र के माधोपुर बड़ा गांव में वृद्ध शिवजी सहनी की हत्या के मामले में पुलिस जांच तेज कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि मृतक की छोटी बहू के मोबाइल फोन से मामले के महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। इसी को लेकर पुलिस ने उसका मोबाइल अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के कुछ ही देर बाद मृतक की छोटी बहू घर छोड़कर फरार हो गई।

हत्या का मामला मृतक के बड़े पुत्र भृगु सहनी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रविवार को ससुराल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। मंगलवार की शाम घटना की सूचना मिलने पर घर पहुंचा। घटना की सूचना पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल और घर से विभिन्न नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।...