Chapra News: वीरगाथा प्रतियोगिता में धवरी विद्यालय की चंदा और अंशु चयनित
छपरा, अक्टूबर 16 -- Chapra News: बनियापुर, एक प्रतिनिधि। वीरगाथा 6.0 के तहत उच्च माध्यमिक विद्यालय, धवरी में आयोजित पोस्टर निर्माण एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दो छात्राओं का चयन किया गया है। कक्षा दसवीं की छात्रा चंदा कुमारी का चयन पोस्टर निर्माण तथा अंशु कुमारी का चयन भाषण प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शिक्षक डॉ. पिंटू रंजन प्रसाद की देखरेख में यह आयोजन हुआ। पोस्टर निर्माण के माध्यम से विद्यार्थियों ने वीर सैनिकों के साहस और बलिदान को दर्शाया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में वीरों की प्रेरणादायक जीवनगाथाओं और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर विचार प्रस्तुत किए। दोनों चयनित छात्राओं की प्रविष्टियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत सरकारी पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी, जहां उनका मूल्यांकन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.