छपरा, अगस्त 22 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में असामाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों तथा शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण एवं परिवहन पर रोक लगाने को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें हत्या के प्रयास के आठ, वारंट के पांच, शराब कारोबार के आठ, शराब सेवन के छह, चोरी के एक, अपहरण के एक, पशु क्रूरता अधिनियम के एक व हत्या के एक अभियुक्त शामिल हैं।

अभियान में की गई कार्रवाई अभियान के दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 178 लीटर शराब बरामद की। इसमें 135 लीटर देसी और 43 लीटर विदेशी शराब शामिल है। शराब कारोबार में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और एक पिकअप वाहन भी बरामद किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने आठ मवेशियों को भी बरामद किया। अपहरण ...