Chapra News: विवाहिता प्रेमी संग फरार, पति ने अपहरण की आशंका जताई
छपरा, अक्टूबर 7 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के बाद उसके पति ने मंगलवार को स्थानीय थाने में लिखित शिकायत देकर अपहरण की आशंका जताई है। शिकायत में कुछ लोगों को आरोपित भी किया गया है। पति के अनुसार, उसकी पत्नी अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जानकारी मिली कि वह गांव के ही एक युवक के साथ चली गई है। पति ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मारपीट में घायल मारपीट में तीन लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती तरैया। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.