Chapra News: विवाद में 90 बोझा धान में लगाई आग, हजारों का नुकसान
छपरा, नवम्बर 9 -- Chapra News: मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा थाना क्षेत्र के शिल्हौरी गांव में धान रखने को लेकर हुए विवाद में करीब 90 बोझा धान में आग लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना में धान जलकर राख हो गया। मामले को लेकर गांव के दो पक्षो में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में वार्ड संख्या छह निवासी सूरज कुमार ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बीते 8 नवंबर की सुबह सुनीता देवी, अनीश कुमार और अंजू कुमारी उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे सूरज कुमार के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान खेत में रखे उनके 80 से 90 बोझा धान की तैयार फसल में आग लगा दी गई। इससे पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.