Chapra News: विवादित जमीन पर मकान दखल करने पहुंचे लोगों ने की मारपीट, युवक का पैर टूटा
छपरा, अगस्त 26 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता l नगर थाना क्षेत्र के साधनापुरी मोहल्ले में बुधवार को विवादित जमीन को लेकर जमकर मारपीट हुई। मकान दखल करने पहुंचे लोगों ने मकान मालिक सौरभ कुमार के साथ मारपीट कर उनका पैर तोड़ दिया। घायल सौरभ कुमार का इलाज छपरा सदर अस्पताल में कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायल के अनुसार, जमीन उनकी है और कुछ लोग पीछे से मकान की दीवार तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसका विरोध करने तथा घटना का वीडियो बनाने पर करीब 25 से 50 लोग मौके पर जुट गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घायल का फर्द बयान दर्ज कर लिया है और मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.