Chapra News: विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं, सड़क का उद्घाटन
छपरा, अगस्त 8 -- Chapra News: मांझी। मांझी प्रखंड के मदनसाठ में शनिवार को आयोजित समारोह में मांझी विधायक रणधीर सिंह और जदयू के जिलाध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद सिंह 'विकल' ने पार्टी के नवनियुक्त जिला एवं प्रखंड कार्यकारिणी तथा पंचायत अध्यक्षों को फूल-माला, अंगवस्त्र और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। दोनों नेताओं ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को विजयी बनाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत किया जाए। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दयानन्द सिंह ने की। कार्यक्रम से पूर्व विधायक ने दुमदुमा स्थित चंदन सिंह के आवासीय परिसर में जनता दरबार लगाया। इसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निवारण के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Ranchi Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.