Chapra News: विधायकों ने दी शिक्षाविद को श्रद्धांजलि
छपरा, अगस्त 28 -- Chapra News: दरियापुर। प्रखंड के विश्वंभरपुर निवासी शिक्षाविद् व पूर्व प्राचार्य रामजी शर्मा की याद में उनके पैतृक आवास पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा पूर्व मंत्री व मढ़ौरा विधायक जितेंद्र राय, परसा विधायक डॉ करिश्मा राय,पूर्व विधायक छोटेलाल राय, मढ़ौरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शशि शेखर, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह आदि ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इन नेताओं ने उनके व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि काफी मिलनसार,मृदुभाषी व अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित थे। उनके निधन से क्षेत्र की अपूरणीय क्षति हुई है। शिक्षाविद के छोटे भाई सरपंच लक्ष्मण शर्मा व इकलौते पुत्र आईटी मंत्रालय के संयुक्त निदेशक प्रवीण कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। गौरतलब हो कि शिक्षाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.