छपरा, अक्टूबर 14 -- पानापुर में विकास और सांस्कृतिक आयोजन Chapra News: पानापुर । गंडक नदी के किनारे सारंगपुर डाकबंगला घाट पर प्रस्तावित विद्युत शवदाह गृह के निर्माण स्थल का बुधवार को बुडको के उप परियोजना निदेशक कुमार अमन ने स्थल का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप परियोजना निदेशक और अधिकारियों की टीम ने निर्माण स्थल को चिह्नित किया। साथ ही सुरक्षा मानकों की समीक्षा की । उन्होंने बताया कि निर्माण के लिए लगभग 18 मीटर भूमि की जरूरत होगी। फिलहाल जहां शव जलाया जा रहा हैं वहां की भूमि निर्माण के लिए नाकाफी हैं। बाद में उन्होंने सारंगपुर डाकबंगला से सटे भूमि की पैमाइश करायी एवं उसे चिन्हित किया। बताते चलें कि सारंगपुर डाकबंगला घाट पानापुर प्रखंड के ही नही बल्कि सीमावर्ती मशरक प्रखंड के भी दर्जनों गांवों के लोग सारंगपुर डाकबंगला घाट पर श...