Chapra News: विद्युत प्रवाहित नंगे तार की चपेट में आने से किशोर की मौत, मां समेत तीन घायल
छपरा, अगस्त 19 -- Chapra News: सोनपुर। पहलेजा थाना क्षेत्र के खरीका गांव में बुधवार को खेत में सफाई के दौरान विद्युत प्रवाहित नंगे तार की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसकी मां समेत तीन लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करीब 15 वर्षीय विनय कुमार की मौत हो गई। मृतक विनय कुमार पहलेजा थाना क्षेत्र के खरीका गांव निवासी रामलखन महतो का पुत्र बताया गया है।
हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार, बुधवार के तीसरे पहर विनय अपनी मां और दो सहोदर भाइयों के साथ सब्जी के खेत में साफ-सफाई का काम कर रहा था। इसी दौरान खेत में विद्युत प्रवाहित नंगे तार के संपर्क में आने से चारों लोग करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.