छपरा, अगस्त 14 -- Chapra News: दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय सैदपुर का ताला तोड़ कर गुरुवार की रात में हजारों रुपए मूल्य का सामान चोरों ने चुरा लिए। चोरों कमरे में रखे दो बक्से को तोड़ उसमें रखे वाद्य यंत्र,म्यूजिक सिस्टम,खेल सामग्री आदि सामान चुराये। प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन कर रही है।

चोरी के मामले शिक्षिका के साथ स्कूल में दुर्व्यवहार, चेन छीनी दरियापुर। प्रखंड के एक उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका के साथ युवक ने शुक्रवार को दुर्व्यवहार किया। विरोध करने पर सोने की चेन छीन ली। शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि वह अपने विद्यालय में थी। तभी आरोपी युवक आया और बोला कि तुम हर महीने रंगदारी क्यों नहीं देती हो। आज तुम्हारा हिसाब करूंगा। इसके बाद उक्त युवक ने श...