छपरा, अगस्त 14 -- Chapra News: 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश, सरकारी कार्यों के प्रति लापरवाही का आरोप फोटो- 11 : बापू कन्या मध्य विद्यालय नवीगंज, छपरा के प्रधानाध्यापक कुँवर संजय छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विद्यालय अवधि में बिना संतोषजनक कारण स्थापना संभाग में घूमते पाए जाने पर बापू कन्या मध्य विद्यालय नवीगंज, छपरा के प्रधानाध्यापक कुँवर संजय से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

प्रशासनिक कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है। साथ ही तत्काल प्रभाव से 14 अगस्त का वेतन स्थगित कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे प्रधानाध्यापक विद्यालय अवधि में स्थापना संभाग में घूमते नजर आए। पूछताछ किए जाने पर उनके द्वारा ...