छपरा, जुलाई 13 -- Chapra News: मांझी, एक संवाददाता। मांझी स्थित दलन सिंह उत्क्रमित उच्च विद्यालय एवं हलखोरी साह उच्च विद्यालय के सभागार में सोमवार को जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन के समय का सदुपयोग करने के साथ-साथ आग से बचाव और हृदयाघात (हार्ट अटैक) से बचने के उपायों की जानकारी दी गई।

अग्नि सुरक्षा और हृदयाघात से जागरूकता ग्रीनफील्ड इंडस्ट्रियल फायर एंड सेफ्टी, गोरखपुर के निदेशक रोहित शर्मा ने कहा कि आपात स्थिति में सतर्कता और सही प्राथमिक उपचार से बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। प्रशिक्षकों आकाश सिंह, आयुष मिश्रा और रंजन शर्मा ने छात्रों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय तथा हृदयाघात के लक्षण पहचानने और प्राथमिक सहायता प्रदान करने की जानकारी दी। शिविर में प्रधानाध्यापकद्वय रवींद्र यादव, रईस...