छपरा, जुलाई 13 -- Chapra News: 4 जलालपुर चौक पर रविवार की रात में वाहन के धक्के से क्षतिग्रस्त स्मारक स्थल जलालपुर, एक प्रतिनिधि। जलालपुर चौक स्थित पंडित महेंद्र मिश्र स्मारक एक बार फिर से अज्ञात वाहन के धक्के से रविवार की रात में क्षतिग्रस्त हो गया। तीन साल के भीतर यह चौथी घटना है। हर बनियापुर की ओर आने वाले अनियंत्रित ट्रक के धक्के से इसी स्थान पर क्षतिग्रस्त हो जाता है। हाल ही 16 मार्च को पंडित महेंद्र मिश्र की जयंती के अवसर पर क्षतिग्रस्त इस स्मारक स्थल की मरम्मत कराई गई थी। इस संबंध में स्मारक समिति के संयोजक कन्हैया प्रसाद सिंह तूफानी व पंडित महेंद्र मिश्र के पौत्र रामनाथ मिश्र ने कहा कि बार बार स्मारक स्थल का क्षतिग्रस्त होना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला प्रशासन इस स्थल की मरम्मत कर पुनः ठीक कराए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...