छपरा, सितम्बर 4 -- Chapra News: छपरा, हसं। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर पुलिसकर्मियों द्वारा किसानों को जमीन से हटाए जाने के एक वीडियो को सारण जिले की घटना बताकर प्रसारित किया जा रहा है। मामले को लेकर सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो का जिले से कोई संबंध नहीं है और वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह भ्रामक व तथ्यहीन है। वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की जांच कराई गई। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो में दिखाए जा रहे घटनाक्रम का सारण जिले से कोई संबंध नहीं है। यह भी पढ़ें- Chapra News: परसा पीएचसी में एएनएम की हृदय गति रुकने से मौतपुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तारियां प्रभारी साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी ...