Chapra News: लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए नवाचार विचार आमंत्रित
छपरा, अक्टूबर 16 -- Chapra News: छपरा, नगर प्रतिनिधि। सेवा संकल्प अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों और उद्यमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को एलएनजेपीआईटी, छपरा में नवाचार विचार संग्रह के लिए स्टॉल लगाया गया। इसके माध्यम से संस्थान के विद्यार्थियों और स्थानीय नवप्रवर्तकों से 'लोकल फॉर वोकल' पहल को मजबूत बनाने के लिए नवीन एवं रचनात्मक विचार आमंत्रित किए गए। स्टॉल पर स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्थानीय व्यवसायों के विकास से जुड़े विचारों को आमंत्रित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं की रचनात्मक सोच को मंच प्रदान करना और उनके नवाचारों को प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, नए उद्यमों की स्थापना को प्रोत्साहित करने तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.