Chapra News: लेजुआर में सहयोग शिविर में पहुंचे सांसद, ग्रामीणों की सुनी समस्या
छपरा, अक्टूबर 6 -- Chapra News: दाउदपुर(मांझी)। मांझी प्रखंड की लेजुआर पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों, बुजुर्गों एवं महिलाओं की समस्याएं सुनीं और कई मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। बीडीओ उपेंद्र दास ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पांच मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार की ओर से 10 मार्च 2026 से प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को सभी पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: तीन पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.