छपरा, जुलाई 28 -- Chapra News: दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड की लेजुआर पंचायत में बुधवार को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय से मतदान कर्मियों को बैलेट पेपर, मतपेटी सहित अन्य चुनाव सामग्री उपलब्ध कराकर संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।

पैक्स चुनाव की तैयारी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपेंद्र दास ने बताया कि पंचायत के कुल 2,404 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पैक्स अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 20 सदस्य पदों में से एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शेष 19 सदस्य पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान कर्मिय...