छपरा, अगस्त 27 -- Chapra News: रिविलगंज थाना पुलिस, एसटीएफ और डीआईयू की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और मद्य निषेध अधिनियम से संबंधित मामले दर्ज छपरा, हमारे संवाददाता। सारण पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल कुख्यात अपराधी विकास उर्फ टाइगर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया रिविलगंज थाना पुलिस, एसटीएफ और डीआईयू की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने दी। एसएसपी ने बताया कि अपराध के मुख्य शीर्षों में वांछित व फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सूचना मिली कि रिविलगंज थाना क्षेत्र के नयका बड़का...