Chapra News: लावारिस बोलेरो से 302 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
छपरा, अगस्त 23 -- Chapra News: एकमा। एकमा थाना पुलिस ने रविवार को दिवा गश्ती के दौरान पंचुवा गांव जाने वाली मुख्य सड़क के मोड़ के समीप लावारिस हालत में खड़ी बोलेरो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो को जब्त कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष रामबालक यादव के निर्देश पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान पिछली सीट और डिक्की में छिपाकर रखी गई कुल 302 लीटर 400 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.