छपरा, जुलाई 17 -- Chapra News: छपरा। लायंस क्लब छपरा सारण के तत्वावधान में शिशु पार्क में मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों के लिए नि:शुल्क मधुमेह एवं रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। शिविर में करीब 125 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों ने जांच के साथ प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया। क्लब के अध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि मधुमेह एक गंभीर बीमारी है, जिसकी समय-समय पर जांच कराना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस तरह के स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

शिक्षक संघ का ज्ञापन कार्यक्रम में डॉ. ओ.पी. गुप्ता सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे। इसकी जानकारी क्लब के सचिव रजनीश कुमार ने दी। टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर शिक्षक संघ ने सांसद...