छपरा, अगस्त 19 -- Chapra News: गड़खा, एक संवाददाता। बभनईया गांव में जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। ज़ख्मी की पत्नी ने कुछ लोगों पर उसके पति के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और परिवार को जान से मारने और घर में आग लगाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को गड़खा थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन के अनुसार, महिला ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से आती है। 18 अगस्त की शाम करीब सात बजे उसके पति मिथुन कुमार आटा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने मिथुन क...