Chapra News: लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का डीएम ने दिया निर्देश
छपरा, सितम्बर 28 -- Chapra News: छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों, शिकायतों और अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई। सीडब्लूजेसी, एमजेसी, सीएम डैशबोर्ड की शिकायतों, जनता दरबार के मामलों तथा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा करते हुए डीएम ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया।नकारात्मक समाचारों पर त्वरित तथ्यात्मक प्रतिवेदन देने को कहा गया। बायोमैट्रिक अटेंडेंस की समीक्षा में आदतन अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध पहले लीव डिडक्ट और इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया गया। सभी एसडीओ एवं एसडीपीओ को प्रमुख एवं संवेदनशील भू-विवादों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया। एक्सपायर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.