Chapra News: लंबित कांडों का समयबद्ध निष्पादन करें, गुणवत्ता से समझौता नहीं : सर्किल इंस्पेक्टर
छपरा, जुलाई 18 -- Chapra News: एकमा। एकमा थाना परिसर में शनिवार को सर्किल इंस्पेक्टर किरण शंकर की अध्यक्षता में लंबित कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं एवं पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर ने एक-एक लंबित मामले की प्रगति की समीक्षा करते हुए अनुसंधान की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि लंबित कांडों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं साक्ष्य आधारित तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्येक पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ितों को समय पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.