Chapra News: रोजगार पर बारिश की मार, काम के दिन घटे तो घर का चूल्हा भी संकट में
छपरा, सितम्बर 3 -- Chapra News: लेबर चौक पर हर सुबह जुटती है उम्मीद, शाम को खाली हाथ लौटते हैं मजदूर पहले हर दिन मिलता था काम, अब सप्ताह में दो-तीन दिन भी मुश्किल फोटो 15 शहर के छात्रधारी बाजार स्थित श्रमिक चौक पर काम की तलाश में खड़े दिहाड़ी मजदूर पेज पांच की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। शहर के छत्रधारी बाजार का लेबर चौक इन दिनों सिर्फ मजदूरों के जुटने की जगह नहीं रह गया है। यह उस आर्थिक परेशानी का आईना बन गया है, जिसमें हर सुबह काम की उम्मीद लेकर मजदूर पहुंचते हैं और कई बार शाम को उसी उम्मीद को अगले दिन के लिए टालकर घर लौट जाते हैं। सुबह के सात बजते ही शहर के छत्रधारी बाजार स्थित लेबर चौक पर मजदूरों की भीड़ जुटने लगती है। किसी के हाथ में फावड़ा है तो कोई गमछा कंधे पर रखे सड़क किनारे खड़ा है। आंखें हर आने-जाने वाले ठेकेदार और निर्माण सामग्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.