छपरा, अगस्त 7 -- Chapra News: परसा, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक करीब एक वर्ष बाद आयोजित होने पर सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए समिति की बैठक निर्धारित समय पर कराने की मांग की।

बैठक के मुद्दे बैठक में सदस्यों ने पिछली बैठक में लिए गए प्रस्तावों पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी।सदस्यों ने अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मधुर व्यवहार नहीं किए जाने पर चिंता जताई। वहीं, अस्पताल में पूर्व की भांति प्रसव की संख्या में आ रही कमी का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्यों ने प्रसव के बाद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीजों के परिजनों से मनमाने तरीके से राशि वसूले जाने की शिकायत की।

अन्य चिंताएँ बैठक में ओपीडी में आने वाले मरीजों को जांच लिखे जान...