Chapra News: रेफरल अस्पताल में नौ दिनों से एंटीरेबीज वैक्सीन नहीं, मरीज परेशान
छपरा, अगस्त 22 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। तरैया रेफरल अस्पताल में शनिवार तक लगातार नौ दिनों से एंटीरेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। वैक्सीन नहीं मिलने से परेशान मरीजों और परिजनों ने शनिवार को अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सिरमी के संतोष कुमार, पचड़ौर के विकास कुमार, रसीदपुर की संगीता देवी और पंचभिंडा के बबन प्रसाद वैक्सीन लेने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें आवारा कुत्ते ने काट लिया है। अस्पताल कर्मियों ने वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की जानकारी देते हुए कहा कि इंजेक्शन आने के बाद ही दिया जा सकेगा। कुछ मरीजों ने बाजार से एंटीरेबीज इंजेक्शन खरीदकर इलाज कराया। मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि स्वास्थ्य प्रबंधक से शिकायत के लिए फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। परिजनों का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.