Chapra News: रेफरल अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं मिलने पर हल्ला मचाया
छपरा, जुलाई 7 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। तरैया रेफरल अस्पताल में मंगलवार को एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों ने हल्ला मचाया। कुत्ते के काटने के बाद इलाज के लिए पहुंचे लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। चंचलिया गांव निवासी अजय राय ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद वह पीड़ित को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन न तो उसका समुचित उपचार किया गया और न ही टिटनेस (टीटी) का इंजेक्शन लगाया गया। वहीं, बनिया हसनपुर गांव निवासी रामू राम ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
अस्पताल की व्यवस्था सूचना मिलने पर प्रमुख प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह 'बिकू' अस्पताल पहुंचे और ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक तथा अस्पताल प्रबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.