Chapra News: रेफरल अस्पताल को मिले 50 वायल एंटी रेबीज इंजेक्शन, मरीजों को टीका लगना शुरू
छपरा, सितम्बर 8 -- Chapra News: हिन्दुस्तान का असर 16 - 2 सितम्बर 2026 के हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर तरैया, एक संवाददाता। तरैया रेफरल अस्पताल में करीब 20 दिनों बाद मंगलवार को एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध हो गया। जिले से अस्पताल को 50 वायल एंटी रेबीज इंजेक्शन प्राप्त हुए हैं। इसके बाद अस्पताल में कुत्ता व सियार के काटने से पीड़ित मरीजों को टीका लगना शुरू हो गया।
अस्पताल की आवश्यकता इस संबंध में हिन्दुस्तान अखबार में दो सितंबर 2026 को 'तरैया रेफरल अस्पताल में एंटी रेबीज सुई नहीं' शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रभारी डॉ. आलोक बिहारी शरण ने जिले के अधिकारियों से लगातार एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की। इसके बाद मंगलवार को अस्पताल को इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया। अस्पताल के स्टोर कीपर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.