Chapra News: रील बनाते तीन युवक बाढ़ के तेज बहाव में बहे, दो बचे
छपरा, अक्टूबर 4 -- Chapra News: एक युवक अब भी लापता, एनडीआरएफ की दो टीमें खोज में जुटीं मकेर, एक संवाददाता। मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया नहर के पास रविवार की शाम रील बनाने के दौरान तीन युवक बाढ़ के पानी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीसरा युवक अब भी लापता है। लापता युवक की तलाश में एनडीआरएफ की दो टीमें जुटी हुई हैं। बताया जाता है कि तीनों युवक रविवार शाम करीब तीन बजे फुलवरिया नहर के पास बाढ़ के पानी के बीच रील बना रहे थे। इसी दौरान अचानक पानी का तेज बहाव आने से तीनों उसकी चपेट में आ गए और बहने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया और दो युवकों को बाहर निकाल लिया। तीसरे युवक का कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.