छपरा, सितम्बर 8 -- Chapra News: फोटो- 17- गंडक नदी तट स्थित परसौना के जोड़ा मंदिर के पास जलभरी के दौरान उपस्थित श्रद्धालु परसा, एक संवाददाता। परसौना पंचायत के परसादी गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 24 घंटे के अखंड अष्टयाम को लेकर मंगलवार को भक्तिमय माहौल में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों के सौजन्य से आयोजित कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गाजे-बाजे और भव्य झांकी के साथ निकली कलश यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर दरबार ढाला, नया बाजार, बाजार पट्टी, बैंक रोड परसौना होते हुए पुरानी बाजार और बारवें ढाला के रास्ते गंडक नदी तट स्थित जोड़ा मंदिर पहुंची। वहां आचार्य नंदकिशोर मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने गंडक नदी के पवित्र जल से कलश में जल...