छपरा, जुलाई 24 -- Chapra News: छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में संचालित राशन कार्ड निर्माण अभियान को तेजी मिली है। जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव अभियान की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। उनके सख्त निर्देश के बाद अभियान से जुड़े सभी पदाधिकारी और कर्मी निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: पात्र लाभुकों के लिए नया राशन कार्ड बनाने का कार्य शुरूराशन कार्ड अभियान की प्रगति अभियान के तहत शुक्रवार को जिले में 5886 आवेदन प्राप्त हुए। इसके साथ ही अब तक प्राप्त आवेदनों की कुल संख्या 17,993 हो गई है। आवेदन प्राप्त होने के साथ ही उनके सत्यापन की प्रक्रिया भी पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से कराई जा रही है। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन अगले ही दिन प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक स्तर के ...