छपरा, अक्टूबर 15 -- Chapra News: सोनपुर के रेलवे सांस्कृतिक भवन में आयोजित सात दिवसीय रामलीला महोत्सव का जीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ सोनपुर। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर स्टेशन के उत्तर स्थित रेल सांस्कृतिक भवन में पहली बार सात दिवसीय रामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया । मंडल कला संगम के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव का विधिवत शुभारंभ पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्यालय हाजीपुर से अपर महाप्रबंधक, महाप्रबंधक के सचिव, सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन, अपर मंडल रेल प्रबंधक सुमन कुमार तांती समेत मुख्यालय तथा मंडल के अनेक शाखा अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Gaya News: आजाद पार्क में आज से रामलीला का मंचन, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन जीएम न...