Chapra News: रामपुर में कन्या विवाह भवन के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
छपरा, अक्टूबर 23 -- Chapra News:
रामपुर में कन्या विवाह भवन का निर्माण फोटो 4 रामपुर गांव में शुक्रवार को कन्या विवाह भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते मुखिया, जेई व अन्य जलालपुर। प्रखंड के रामपुर गांव की दलित बस्ती में मुख्यमंत्री कन्या विवाह भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ मुखिया नागेन्द्र मांझी ने शुक्रवार को किया। उन्होंने कहा कि इस भवन के बन जाने से आम लोगों के साथ ही दलित वर्ग के लोगों को विशेष रूप लाभ मिलेगा। इससे पहले उन्होंने नारियल फोड़ कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मौके पर जेई ओमप्रकाश कुमार, राजद के युवा नेता बबलू यादव, पंचायत सचिव ब्रजनंदन यादव, वार्ड सदस्य मिंटू मांझी, शिला भड़, वीरेंद्र भड़, विन्दा भड़, शंभू मांझी, देवकुमार मांझी, सरपंच संजय राम व अन्य थे।
अन्याय में कब्रिस्तान निर्माण का शिलान्यास परसा के अन्याय में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.