छपरा, जुलाई 24 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता l जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में विशेष रात्रि गश्ती अभियान गुरुवार को चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने बैंक, एटीएम, ज्वेलर्स दुकानों, प्रमुख चौक-चौराहों व अन्य संवेदनशील स्थलों का सघन निरीक्षण किया। संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए विभिन्न प्रतिष्ठानों के संचालकों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को देने का निर्देश दिया। सारण पुलिस ने बताया कि अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, चोरी-लूट जैसी घटनाओं की रोकथाम और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए यह विशेष...