Chapra News: राजस्थान के यात्री को छपरा जंक्शन पर मिर्गी का दौरा, ट्रेन से गिरकर लहूलुहान
छपरा, नवम्बर 3 -- छपरा जंक्शन पर यात्री ट्रेन से गिरकर घायल Chapra News: रेल ट्रैक पर गिरने से बाल-बाल बची जान, रेलकर्मियों और रेल थाना पुलिस ने पहुंचाया सदर अस्पताल छपरा, हमारे संवाददाता। छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर सोमवार की देर रात पैसेंजर ट्रेन से एक यात्री नीचे गिरकर लहूलुहान हो गया। हालांकि, इस घटना में यात्री की जान बाल-बाल बच गई। बताया जाता है कि यात्री को मिर्गी की बीमारी थी। इस दौरान अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण वह ट्रेन से नीचे गिर गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई। घायल यात्री की पहचान राजस्थान के सीकर जिले के धूप थाना क्षेत्र के निवासी 32 वर्षीय सुभाष कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह पैसेंजर ट्रेन से यात्रा कर रहा था। सोमवार की देर रात जब ट्रेन छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.