Chapra News: राजमिस्त्रियों को अंगवस्त्र व उपहार देकर किया सम्मानित
छपरा, नवम्बर 10 -- Chapra News: मढ़ौरा। एक संवाददाता। मढ़ौरा स्टेशन रोड में आयोजित एक अनूठे सम्मान समारोह में दर्जनों राजमिस्त्रियों और भवन निर्माण से जुड़े संवेदकों को अंगवस्त्र व आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय व्यवसायी अमित कुमार सिंह और छोटू सिंह की अगुवाई में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में राजमिस्त्री और भवन निर्माण कार्य से जुड़े संवेदक शामिल हुए। इस दौरान व्यवसायी अमित सिंह और छोटू सिंह ने सभी कामगारों व संवेदकों को अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर उनके योगदान की सराहना की। मौके पर अमित सिंह ने कहा कि राजमिस्त्री और भवन निर्माण से जुड़े कामगार अपनी मेहनत और हुनर से समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी कामगारों और संवेदकों के जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। साथ ही मेहनत और परिश्रम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.