Chapra News: रसूलपुर में एनएच किनारे नाले की ढलाई छह महीने में ही धंसी, बढ़ा हादसे का खतरा
छपरा, जुलाई 26 -- Chapra News: रसूलपुर में एनएच किनारे नाले की ढलाई छह महीने में ही धंसी, बढ़ा हादसे का खतरा रसूलपुर, एक संवाददाता। एनएच-531 के किनारे रसूलपुर महेंद्रनाथ चौक पर नाले की ढलाई और मरम्मत का कार्य छह महीने भी नहीं टिक सका। दोबारा ढलाई धंस जाने से चैनपुर जाने वाले बड़े वाहनों के चालकों की परेशानी बढ़ गई है। साथ ही सड़क धंसने का खतरा भी पैदा हो गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि मौके पर चेतावनी बोर्ड लगाया गया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले के ऊपर बना गड्ढा लगातार बढ़ता जा रहा है। हिंदुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने इसी वर्ष जनवरी में नाले की मरम्मत और ढलाई कराई थी, लेकिन यह कार्य छह महीने में ही जवाब दे गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.