Chapra News: रसूलपुर फीडर की बिजली चार घंटे आज रहेगी बाधित
छपरा, सितम्बर 6 -- Chapra News: मढ़ौरा। शनिवार की देर रात आई तेज आंधी-तूफान के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। तेज हवाओं के चलते पेड़ गिरने से बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसे दुरुस्त करने के लिए सोमवार को रसूलपुर फीडर की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रसूलपुर फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस दौरान क्षतिग्रस्त पोल एवं तारों की मरम्मत और आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाएगा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से शिल्हौरी, हसनपुरा, आटा सहित आसपास के चार-पांच गांव प्रभावित होंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: ट्रांसफार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.