Chapra News: रंगोली बनाकर सेविकाओं ने योजनाओं के प्रति किया जागरूक
छपरा, अक्टूबर 15 -- आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता अभियान Chapra News: फ़ोटो 36 रंगोली व दीप के माध्यम से बच्चों के साथ जागरूकता अभियान में शामिल सेविका छपरा, नगर प्रतिनिधि। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सारण जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके माध्यम से आंगनबाड़ी सेविकाओं ने आमजनों को केंद्रों से मिलने वाली विभिन्न सेवाओं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पोषण, स्वास्थ्य और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेविकाओं ने लोगों को पूरक पोषाहार, स्कूल पूर्व शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और रेफरल सेवाओं के महत्व के बारे में बताया। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.