छपरा, जुलाई 28 -- Chapra News: दाउदपुर(मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा बाजार में एक किराना दुकान संचालक के साथ मारपीट कर सोने की चेन और नकद लूट लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित राजकुमार गुप्ता ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले उससे Rs.3 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं देने पर करीब पांच लोग दुकान पर पहुंचे और लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर करीब Rs.4 लाख मूल्य की सोने की चेन तथा दुकान की बिक्री के लगभग Rs.30 हजार नकद लेकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: पुराने अस्पताल के जर्जर भवन में इलाज को मजबूर मरीजपुलिस की कार्यवाही दाउदपुर थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बत...