छपरा, नवम्बर 3 -- युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत Chapra News: सोनपुर में सुधीर कुमार राय ने मिठाई खिलाकर दी बधाई, युवाओं ने मनाया जीत का जश्न छपरा, एक संवाददाता। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में सारण जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित आकाश कुमार और प्रदेश सचिव पद पर निर्वाचित फैसल अनवर का सोनपुर में भव्य स्वागत किया गया। सारण जिला कांग्रेस पूर्वी के अध्यक्ष सुधीर कुमार राय ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुधीर कुमार राय ने विश्वास जताया कि आकाश कुमार और फैसल अनवर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा व पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ युवाओं के हितों के लिए काम करेगा। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं की जीत पर जश्न मनाया और राहुल गांधी के प्र...