छपरा, जुलाई 31 -- Chapra News: मांझी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव की घटना 11 मांझी सीएचसी में शुक्रवार को गोली से घायल युवक को इलाज करते चिकित्सक दाउदपुर (मांझी)। मांझी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में शुक्रवार को एक युवक ने कथित तौर पर अपने ही दोस्त को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांझी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान सीवान जिले के असांव थाना क्षेत्र निवासी अजय सिंह के 21 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह ताजपुर स्थित अपने मामा श्याम बहादुर सिंह के यह...