छपरा, अगस्त 27 -- Chapra News: पति-पत्नी व ससुर के झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी छपरा, हमारे संवाददाता। शहर से सटे रिविलगंज थाना क्षेत्र के नया बस्ती जान टोला में बुधवार की देर रात पति-पत्नी व ससुर के बीच हो रहे विवाद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। विवाद छुड़ाने पहुंचे बगल के युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नया बस्ती जान टोला में एक परिवार के पति-पत्नी और ससुर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था।

घटना का विवरण इसी दौरान शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाला सोनू कुमार मौके पर पहुंचा और झगड़ा शांत कराने व तीनों के बीच हो रहे विवाद को छुड़ाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान विवाद कर रहे लोगों में से किसी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाक...